शिव नगर कालोनी में किराए पर रहता था ग्राम बसेड़ा नारायण निवासी ललित चौहान, पुलिस जांच में जुटी
जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने आप को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु बिजनौर भेज दिया। उधर इस घटना से मृतक के परिजनों में जबरदस्त कोहराम मच गया है।