Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

डंपर और कंटेनर की भिड़ंत में चालक की अकाल मौत

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ के दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे के गणेशपुर दून कॉलेज के सामने शुक्रवार को एक डंपर और कंटेनर की भयंकर टक्कर हो गई। इसमें बुलंदशहर के रहने वाले कंटेनर चालक संजीव की मौके पर ही मौ हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

अचानक डंपर मोड़ने से हुआ हादसा

शुक्रवार सुबह को करीब 5 बजे दून कॉलेज के सामने सहारनपुर की ओर से जा रहे डंपर चालक ने अचानक शिवालिक फार्म हाउस की ओर घुमा दिया। जिससे पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर चालक कंटेनर को ब्रेक नहीं लगा पाया और दोनों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कंटेनर के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर के गांव जाटान के रहने वाले कंटेनर चालक संजीव की मौके पर ही मौत हो गई।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img