Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

ट्रक और ट्रैक्टर-टाला की भिड़ंत, ट्रक चालक परिचालक घायल

  • शनिवार सुबह कोहरे के कारण हुआ हादसा, लकडिय़ां बिखने से हाइवे पर लगा जाम
  • पुलिस ने खुलवाया जाम, घायल सीचसी से किए गए रेफर

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: स्टेट हाइवे पर घने कोहरे के चलते रेत से भरे ट्रेक्टर-ट्राले की लकड़ी से भरे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाइवे पर साईंधाम मंदिर के समीप शनिवार की सुबह रेत से भरा ट्रेक्टर-ट्राला फ्लाईओवर से यूटर्न लेकर मुड़ रहा था। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहे लकड़ी से भरे ट्रक की ट्रेक्टर-ट्राला से जोरदार भिंड़त हो गई।

हादसे में ट्रक चालक जनपद बिजनौर के सबतलपुर निवासी ट्रक चालक दानिश और परिचालक इस्तखार गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर पलट गया। वहीं, लड़कियां हाइवे पर बिखर जाने के चलते हाइवे जाम हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लकडिय़ों को हाइवे से हटवाते हुए जाम खुलवाया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती घायल दानिश ने बताया कि कोहरा छाया होने के कारण यूटर्न पर मुड़ रहा रेत से भरा ट्रेक्टर-ट्राला दिखाई नहीं पड़ा। जिस कारण हादसा हो गया। सरकारी अस्पताल से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img