Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

गुजरात में 313 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ जब्त

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गुजरात में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवभूमि द्वारका जिले में पिछले दो दिनों में पुलिस ने तीन लोगों के पास से 313.25 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन और मेथाम्फेटामाइन जब्त की।

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मादक पदार्थ की तस्करी पाकिस्तान से समुद्री रास्ते के जरिए गुजरात में की गई।

अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विश्लेषण में पता चला कि बुधवार को छापेमारी के दौरान दो लोगों के पास से जब्त किए गए 47 पैकेट में 45 किलोग्राम हेरोइन थी और इसकी कीमत 225 करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इससे पहले पुलिस ने मंगलवार को महाराष्ट्र के ठाणे के रहनेवाले सज्जाद घोसी नाम के व्यक्ति को एक गुप्त सूचना के आधार पर खम्भलिया कस्बे के एक अतिथिगृह से गिरफ्तार किया।

उसके पास 19 पैकेट जब्त हुए जिसमें 11.483 किगलोग्राम हेराइन और 6.168 किलोग्राम मेथामफेटामान थी। इसकी कीमत 88.25 करोड़ रुपये बताई गई।

घोसी ने पूछताछ में बताया था कि उसने मादक पदार्थ सलीम कारा और अली कारा नाम के दो भाइयों से हासिल की थी। इसके बाद पुलिस ने बुधवार को जिले के सलाया तटीय कस्बे में कारा भाइयों के घर छापा मारा और अज्ञात पदार्थ के 47 पैकेट जब्त किए।

देवभूमि द्वारका के पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी ने बताया कि जांच में पचा चला कि इन 47 पैकेट में 45 किलोग्राम हेरोइन है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 225 करोड़ रुपये है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि जब्त मादक पदार्थ पाकिस्तान से समुद्री रास्ते गुजरात में कारा भाइयों द्वारा लाया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

क्यों बढ़ रहा है किडनी रोग?

डॉ रूप कुमार बनर्जी, होमियोपैथिक चिकित्सक आधुनिकता और शहरी जीवनशैली...

स्वस्थ तन मन के लिए क्या करें

नीतू गुप्ता मनुष्य जब तक जवान रहता है, वह सोचता...

वो गैस आ नहीं रही, ये गैस जा नहीं रही

गैस से वे पहले ही परेशान थे। चौबीसों घंटे...

लिखा जा रहा नारी शक्ति का नया अध्याय

भारत का लोकतंत्र एक नए मोड़ पर खड़ा है...
spot_imgspot_img