Tuesday, April 14, 2026
- Advertisement -

सरधना में शराबी बेटे ने पिता को जलाया

  • गंभीर हालत में अधेड़ को अस्पताल में कराया भर्ती, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा

जनवाणी संवाददाता |

सरधना: मंगलवार की रात सरधना के कहारान मोहल्ले में एक शराबी युवक ने अपने पिता के ऊपर तेल डालकर जिंदा जला दिया। जिससे वह आधे से अधिक बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर वहां पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया।

कहारान मोहल्ला निवासी नरेश पुत्र महावीर मजदूरी करता है। नरेश का पुत्र सचिन उर्फ शेरू शराब पीने का आदी है। मंगलवार की रात आरोपी शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। आरोपी ने नशे में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। जिस पर पिता ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बाद शराबी युवक ने अपने पिता के ऊपर तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

लोगों ने किसी तरह अधेड़ में लगी आग को बुझाया और आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी को पकड़ कोतवाली ले आई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी सचिन का चालान कर जेल भेज दिया।

गंगनहर में डूबे युवक का नहीं लग सका सुराग

सरधना: गृह-क्लेश के चलते गंगनहर में कूदे युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। बुधवार को भी परिजन युवक की तलाश में दिनभर गंगनहर पर डटे रहे। वहीं, पीएसी के गोताखोर पूरे दिन गंगनहर की खाक छानते रहे। मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। युवक के गंगनहर में कूदने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
गौरतलब है कि कमरानवाबान मोहल्ला निवासी वसीम अब्बासी गाड़ी चलाता था। बीते सोमवार की रात को युवक की परिजनों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।

तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या करने का मन बना लिया। बीते मंगलवार को युवक बाइक पर सवार होकर दौराला गंगनहर पुल पर पहुंचा। युवक ने बाइक पुल के निकट खड़ी की। इसके बाद आत्महत्या करने के लिए गंगनहर में कूद गया। तभी से पीएसी के गोताखोर युवक की तलाश में लगे हुए हैं। दो दिन बीत जाने के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका है। बुधवार को भी परिजन दिनभर गंगनहर पर डटे रहे। वहीं गोताखोर पूरे दिन युवक की तलाश में गंगनहर की खाक छानते रहे। मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। वहीं युवक के गंगनहर में कूदने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

प्रसव के दौरान महिला की मौत, मायके वालों का हंगामा

सरधना: मंगलवार की रात सरधना के एक निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई घंटे चली गरमा गर्मी के बाद मायके वाले शव को अपने साथ ले गए। मुजफ्फरनगर जिले के नंगला भनवाड़ा गांव निवासी आयशा पुत्री अब्दुल्ला की शादी करीब चार वर्ष पूर्व सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा में हुई थी। हाल में विवाहिता गर्भवती थी।

मंगलवार को ससुरालिया प्रसव के लिए विवाहिता को सरधना के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मायके वाले अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

कई घंटे तक मामले को लेकर खींचतान चलती रही। मायके वालों ने ससुरालियों पर तमाम गंभीर आरोप लगाए। मायके वालों ने ससुरालियों को महिला का शव देने से इंकार कर दिया। परिजन शव को अपने साथ ले गए। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।

गृह-क्लेश में वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

किठौर: थानांतर्गत अमरपुर गांव में गृह-क्लेश के चलते बुधवार अलसुबह वृद्ध ने पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दुस्साहसिक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि बालेराम (55) पुत्र दयाचंद निवासी अमरपुर किसान है।

जो खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। बताया कि बालेराम के घर में गृह-क्लेश के चलते अक्सर रार रहती थी। जिसके चलते बुधवार सुबह लगभग छह बजे बालेराम ने घर से 200 मीटर दूरी पर स्थित पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब देखा तो होश उड़ गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के पुत्र आकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

वरुथिनी एकादशी का व्रत सौभाग्य, सुख और समृद्धि प्रदान करता है

पंडित-पूरन चंन्द जोशी वरुथनी एकादशी सोमवार 13 अप्रैल, वैशाख कृष्ण...

न जाने कौन सा पल मौत की अमानत हो…!

  राजेंद्र बज जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। कब किसी के...

अकालग्रस्त क्षेत्र में ड्यूटी की चाहत

ड्यूटी तो वे कर रहे थे, लेकिन वे संतुष्ट...

गीतों में ढला था आशा का जीवन

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय फिल्म जगत को लगातार...
spot_imgspot_img