Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

त्योहारों से पहले सस्ते हुए ड्राई फ्रूट्स

  • अर्श से फर्श पर आए ड्राई फ्रूट्स

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: हर साल दशहरा, दीवाली आते ही काजू, बादाम और किशमिश के दाम आसमान छूने लगते हैं। जिस कारण दीवाली पर ड्राई फ्रूट्स से बनने वाली मिठाई भी महंगी हो जाती हैं, लेकिन इस बार त्योहारी सीजन में आम जनता के लिए राहत की खबर है कि हर साल महंगे रहने वाले ड्राई फ्रूट्स सस्ते हो गए हैं।

डिमांड में गिरावट के कारण नहीं बढ़े दाम

दरअसल कोरोना वायरस महामारी के चलते डिमांड में भारी गिरावट के कारण पिछले कुछ महीनों से इनकी कीमत में गिरावट जारी है। आमतौर पर त्योहारों पर ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ती है, लेकिन इस बार नवरात्र, दशहरा और दीवाली के मौसम में भी ग्राहक दुकानों से दूर हैं।

घरेलू बाजार में मांग घटने से ड्राई फ्रूट्स की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, थोक व्यापारियों की माने तो पिछले साल के मुताबिक मेरठ का जाना-माना सदर बाजार भी ठंडा पड़ा है। जहां अगस्त के बाद से ड्राई फ्रूट्स मार्केट में रौनक देखने को मिलती थी।

वहीं इस साल मार्केट से ग्राहक नदारद है। ड्राई फ्रूट्स सस्ते होते हुए भी कारोबारियों को ग्राहक नहीं मिल रहे हैं। इस त्योहारी सीजन में पिछले साल के मुकाबले ड्राई फ्रूट्स पांच प्रतिशत सस्ते हुए हैं।

ये है अलग-अलग किस्म के ड्राई फ्रूट्स के भाव

काजू 800 से 1100 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, बादाम की बात की जाए तो बादाम के भाव 600 रुपये प्रति किलो से लेकर 1100 रुपये प्रति किलो तक है। इसी तरह से किशमिश बाजर में 200 से 300 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

ठंड में सबसे ज्यादा मांगे जाने वाला अखरोट 900 से 950 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं, दूसरी ओर 10 दिन पहले पिस्ता 14 सौ रुपये किलो के भाव से मिल रहा था। जो अब 780 से 1100 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img