Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी

जनवाणी संवाददाता |

झबरेड़ा: भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राष्ट्र कल्याण एवं समाज उत्थान की बात करती है। भाजपा की कथनी एवं करनी में कोई अंतर नहीं है। पूरे विश्व में भाजपा सबसे बड़ा परिवार है। कार्यकर्ताओं की बदौलत ही पार्टी ने सफलता अर्जित की है। जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने रविवार को इकबालपुर स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहव‌र्द्धन किया।

रविवार को आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी संगठन को चलाने के लिए सबसे पहले अनुशासन जरूरी है। इसके बाद प्रशिक्षण और कार्ययोजना। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंडल स्तर पर मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्तियां की गई है।

मंडल अध्यक्ष चंदन त्यागी ने कहा कि आज प्रदेश के अंदर कृषि कानून को लेकर एक भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। कृषि कानून किसानों की भलाई के लिए है। समय के साथ किसानों को भी अब बदलना होगा। उन्हें तय करना होगा कि वह कौन सी फसल तैयार करेंगे और किसे बेचेंगे।

सरकार ने किसान को आजादी देने का काम किया है। इस मौके पर मनोज नायक,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश, डॉ. रामपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा, धर्मपाल प्रधान, राजेश त्यागी, प्रवीण प्रधान, शिव कुमार प्रधान, केहर सिंह आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img