जनवाणी संवाददाता ।
सहारनपुर: जनपद में बढ़ती ठंड और शीतलहरी को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष बंसल ने एहतियातन निर्देश जारी किए हैं। आदेश के तहत जनपद के सभी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 12 तक की कक्षाएं 1 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई और यूपी बोर्ड के सभी विद्यालय शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने शीतलहरी को लेकर सभी अधिकारियों को क्षेत्र में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं। कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही रैन बसेरों में साफ-सफाई सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए।

