- गंदे पानी भरने से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा
जनवाणी संवाददाता |
ऊन: गांव शामली-शामला के मजरे नया गांव में पानी की निकासी नहीं हो रही है जिस कारण गांव की सड़कों पर गंदा पानी जमा है। गंदा पानी जमा होने के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मकानों में पानी घुसने के कारण दरार आ गई है। गांव के पास से नाला गुजर रहा है। फिर भी, नाले तक पानी की निकासी के लिए कोई प्रयास प्रशासन नहीं कर रहा है।
ग्रामीणों ने मामले की उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा से शिकायत कर पानी निकासी की मांग की है। शिकायत करने वालों में वीरेंद्र, धीरज, ब्रहम सिंह, धर्मपाल, सुशील, करेशन, विनेश, सतवीर आदि शामिल रहे।

