Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

रैपिड रेल कार्य को लेकर माल रोड पर बढ़ा वाहनों का भार

  • माल रोड के हर चौराहे पर दिनभर बनी रहती है जाम की स्थिति
  • गांधी बाग चौराहे के अलावा माल रोड के किसी चौराहे पर नहीं रहती ट्रैफिक पुलिस

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: रैपिड रेल कार्य को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिस कारण दिल्ली रोड समेत शहर के वीआईपी रोड कहे जाने वाले माल रोड और अन्य मुख्य मार्गों पर दिनभर जाम की स्थिति बनीं रहती है। माल रोड के तो हालात ऐसे हो चुके है कि गांधी बाग चौराहे के अलावा किसी भी चौराहे पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी दिखाई नहीं देते है। वहीं, दिल्ली रोड पर प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण मोहकमपुर के उद्योगों पर भी असर पड़ने लगा है।

12 15

शहर में आए दिन लग रहे जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी ट्रैफिक हर बार प्लान बनाते है, लेकिन उनके प्लान कारगर साबित नहीं हो रहे है। ऐसे में आमजन से लेकर व्यापारी तबका भी खासा परेशान है। दिल्ली रोड पर प्रतिदिन लग रहे जाम से बचने के लिए वाहन चालक बिजली बंबा बाइपास, माल रोड, रोहटा रोड, कंकरखेड़ा रोड और बागपत रोड से होकर अपने गंतव्य पर पहुंच रहे है।

इन मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से अब यहां भी जाम की स्थिति रहने लगी है। वहीं, शॉप्रिक्स मॉल पर भीषण जाम रहने के चलते एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने परतापुर क्षेत्र का सर्वे करने के बाद चार विकल्प तलाश किए है। जिन्हें रैपिड के कार्य से जुड़े अधिकारियों के सामने भी रखा जाएगा। ताकि शहर के लोगों को जाम से राहत दिलाई जा सकें। हालांकि उनका कहना है कि रैपिड का कार्य पूरा होने तक जाम से पूरी तरह निजात नहीं मिल सकेगी, लेकिन कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

चुनाव ड्यूटी में लगे हैं 70 ट्रैफिक पुलिसकर्मी

इस वक्त प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे है। जिसके चलते यातायात पुलिस की टीम से 70 पुलिसकर्मियों को हटाकर विधानसभा चुनाव में लगा दिया गया है। ऐसे में पुलिसकर्मियों की कमी भी सामने आ रही है। यही कारण है कि स्कूलों की छुट्टी के समय भी शहर के अंदर भीषण जाम की स्थिति बनीं रहती है। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया गया है, ताकि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सकें।

यातायात पुलिस ने यह बनाया प्लान

  • परतापुर तिराहे से बेगमपुल, रूड़की रोड, कैंट क्षेत्र और माल रोड पर जाने वाले वाहनों को कंकरखेड़ा से होकर निकाला जाएगा। ताकि रिठानी से लेकर शॉप्रिक्स चौराहे तक वाहनों का कुछ दबाव कम हो सकें।
  • दिल्ली हाइवे से बिजली बंबा मार्ग पर जाने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को गगोल मार्ग से होते हुए शताब्दीनगर मार्ग से रिठानी पुलिस चौकी के पास से बिजली बंबा निकाला जाएगा। हालांकि उक्त सड़क पर एक गांव बीच में आने से जाम की समस्या बन सकती है, लेकिन इस पर ट्रायल किया जाएगा।
  • रैपिड रेल के अधिकारियों से बातचीत की गई है, ताकि शॉप्रिक्स चौराहे से संजय वन की ओर एक सड़क बनाई जा सकें। क्योंकि उधर जगह खाली पड़ी हुई है। संजय वन से सड़क की तरफ रैपिड का काम चल रहा है, लेकिन उसके पीछे जगह पड़ी हुई है। शॉप्रिक्स चौराहे से उस सड़क को दिल्ली रोड पर मिलाया जाएगा।
  • शॉप्रिक्स चौराहे के बजाय बिजली बंबा की तरफ जाने वाले वाहनों को नेक्सा शोरूम के पास वाले चौराहे से शॉप्रिक्स माल के बरागर की गली से बिजली बंबा वाले मार्ग पर लाया जा सकता है। साथ ही बिजली बंबा और दिल्ली मार्ग पर रिठानी से लेकर शॉप्रिक्स चौराहे तक सड़क के किनारे पर रखे खोखे और ठेलों को हटवाया जाएगा।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Kerala Elections: पीएम मोदी ने केरल में किया शंखनाद, पलक्कड़ रैली के बाद त्रिशूर रोड शो की तैयारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, रविवार...

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...
spot_imgspot_img