Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

Sports News: लॉर्ड्स टेस्ट में Duke Ball फिर विवादों में, 10 Over में बदली गेंद पर भड़के भारतीय खिलाड़ी,निर्माता बोले, ‘मैं आराम से बैठा सिगार नहीं पी रहा’

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। लेकिन इस मैच में एक बार फिर ड्यूक बॉल विवादों के केंद्र में आ गई है। शुक्रवार को मुकाबले के दूसरे दिन महज 10 ओवर के भीतर गेंद बदलनी पड़ी, जिससे भारतीय खिलाड़ियों ने नाराज़गी जताई। कप्तान शुभमन गिल और तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज की इस मामले पर अंपायरों से तीखी बहस भी हुई।

दो बार बदली गई गेंद, भारतीय खेमें में नाराज़गी

दूसरे दिन के शुरुआती सत्र में दो बार गेंद को बदला गया, जिसने भारतीय खेमें में असंतोष पैदा कर दिया। ड्यूक बॉल का इतनी जल्दी आकार और गुणवत्ता खराब होना खिलाड़ियों के लिए चौंकाने वाला रहा। इससे पहले भी, सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के बाद शुभमन गिल और उपकप्तान ऋषभ पंत ने गेंद के जल्दी खराब होने और उसका असर खेल पर पड़ने की बात कही थी।

ड्यूक बॉल निर्माता दिलीप जाजोदिया का बयान

गेंद को लेकर बढ़ते विवाद के बीच ड्यूक बॉल की निर्माता कंपनी के मालिक दिलीप जाजोदिया ने पीटीआई से बात करते हुए कहा “क्रिकेट गेंद बनाना कोई आसान काम नहीं है। अगर आसान होता, तो दुनिया में सैकड़ों निर्माता होते। खिलाड़ियों को समझना चाहिए कि हम हाथ पर हाथ धरे नहीं बैठे हैं। अगर कोई समस्या है तो हम उसकी जांच करेंगे।” उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं आराम से बैठा सिगार नहीं पी रहा हूं।”

जाजोदिया ने गेंद के जल्दी खराब होने के लिए मौजूदा मौसम और खिलाड़ियों के आक्रामक शॉट्स को ज़िम्मेदार बताया। उनका कहना था कि, “गेंद बाउंड्री के बाहर कठोर सतह से टकरा रही है, बल्लों की ताकत बढ़ गई है, और गर्म मौसम भी इसका असर डालता है। फिर भी अगर गेंद 80 ओवर तक चल रही है, तो ये चमत्कार है।”

‘खिलाड़ी आलोचना करते हैं, तो मैं भी कर सकता हूं’

जाजोदिया ने खिलाड़ियों द्वारा गेंद की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “खिलाड़ी मेरी गेंद की आलोचना करते हैं, तो मैं भी खराब शॉट्स या गेंदबाज़ी के लिए उनकी आलोचना कर सकता हूं। आपको समझदार होना होगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अभी तक ईसीबी से कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है और सीरीज़ में क्रिकेट जारी है, भारत ने एक मैच जीता है, गिल ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं, और गेंदबाज़ों ने विकेट भी चटकाए हैं।

भारत में ड्यूक बॉल को मिलेगा नया आकार

अब ड्यूक बॉल को भारत में भी अंतिम रूप दिया जाएगा। दिलीप जाजोदिया ने बताया कि उन्होंने भारत में एक नया कार्यालय पंजीकृत किया है और भारत में ही गेंद की अंतिम प्रोसेसिंग शुरू होगी। बृजेश पटेल ड्यूक्स के भारत संचालन प्रमुख बनाए गए हैं।

“भारत में क्रिकेट को लेकर जो उत्साह है और बीसीसीआई जो सुविधाएं दे रहा है, उसे देखते हुए समय बिल्कुल सही है,” जाजोदिया ने कहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img