जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: आज रविवार की सुबह सुबह बड़ा हादसा हो गया। कॉलोनियों में भराव करने आए डंफर ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है।
हादसा लिसाड़ीगेट के फतेहउल्लापुर चौकी के पास हुआ है। रविवार सुबह करीम नगर निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार फतेहउल्लापुर चौकी के पास पहुंचे तो वहां डंफर ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी। डंफर की टक्कर से बाइक स्लिप हो गई। बाइक पर डंफर चढ़ गया, युवक उसके नीचे आ गए
एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि जिस डंफर से हादसा हुआ वो अवैध कालोनी में मिट्टी का भराव कर रहे थे। घायल युवक का नाम अदीब है।

