जनवाणी संवाददाता |
अमीनगर सराय: थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने शनिवार की देर रात करीब नौ बजे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। वह गेंगस्टर एक्ट में काफी दिनों से वांछित चल रहा था। आरोपी शातिर किस्म को गौतस्कर बताया गया है और उस पुलिस ने थाना पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था।
सीओ सिटी ओमपाल सिंह व सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष शिवप्रकाश ने बताया कि शातिर में इनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार की देर रात करीब नौ बजे थाना सिंघावली अहीर पुलिस चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान पुलिस को फरार चल रहे शातिर अपराधी ताजू उर्फ ताजुद्दीन निवासी गौसपुर के संबंध में गांव में ही होने की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस ने छापा मारकर गांव गौसपुर में पीर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। ताजू एक शातिर गौतस्कर बताया गया है और थाना पुलिस ने उसे गेंगस्टर एक्ट में निरूद्ध किया था। एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
पुलिस ने उसके कब्जे से एक चाकू बरामद किया है। उसके विरूद्ध थाना सिंघावली अहीर व कोतवाली बड़ौत में गौवध अधिनियम व हत्या के प्रयास तथा अन्य धाराओं में करीब आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। कोतवाली बड़ौत में आरोपी के विरूद्ध गौवध अधिनियम के तहत तीन तथा थाना सिंघावली अहीर में दो मुकदमे दर्ज हैं।

