- एसडीएम को ज्ञापन देकर शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग
जनवाणी ब्यूरो |
नजीबाबाद: लगभग डेढ़ साल पहले पोने छह लाख रूपए की लागत से मंडावली-मौज्जमपुर मार्ग पर बने गजल नायक दुष्यंत कुमार स्मृति द्बार के पुर्ननिर्माण नहीं किए जाने की स्थिति में क्षेत्रीय नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धरने की चेतावनी दी है। एसडीएम बृजेश कुमार ने इस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
सोमवार को प्रात: नगर के ग्राम पंचायत तातारपुर लालू के निवासी अमन त्यागी के नेतृत्व मे क्षेत्रीय नागरिकों ने एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि मंडावली से मौज्जमपुर मार्ग पर गजल नायक दुष्यंत कुमार स्मृति द्बार के निर्माण के लिए जनवरी 2019 मे आदेश हो गए थे और इसके लिए लगभग पोने छह लाख रूपए का बजट भी तय किया गया था किन्तु घटिया सामग्री के कारण ब्लाक नजीबाबाद के द्बारा निर्मित कराए जाने के बाद मात्र कुछ ही समय में वह द्बार ध्वस्त हो गया। इस द्बार के निर्माण में कितना धन लगा इसकी भी जानकारी विभाग ने नहीं दी है।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि 15 दिन के भीतर द्बार का पुर्ननिर्माण नहीं हुआ तो नजीबाबाद -हरिद्बार मार्ग पर स्थित मंडावली से बिजनौर जाने वाली दिशा से जाने वाले मार्ग सेंट मेरी स्कूल के सामने से राजपुर नवादा से मौज्जमपुर मार्ग पर द्बार लगने वाले स्थल पर प्रार्थी जो कि ह्दय रोगी है वह धरना देगा। उसके साथ यदि कोई अनहोनी होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन एवं ब्लाक की होगी। ज्ञापन देने वालो में सौरभ भारद्बाज,सुखवेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह व पुनीत गोयल शामिल रहे।


Good