Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

मरीजों के लिए कारगर साबित हो रही ई-संजीवनी योजना

  • घर बैठे मिल रहा मरीजों को माकूल इलाज

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: सरकार की ई-संजीवनी योजना मरीजों के लिए काफी कारगर साबित हो रही है। इससे उन्हें घर बैठे ही इलाज मिल रहा है। दरअसल, इस योजना में विशेषज्ञ चिकित्सक की सलाह के साथ इलाज मिल रहा है। वीडियो कालिंग के माध्यम से इलाज मिलने से काफी सहूलियत है। योजना में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ‘ई संजीवनी’ के माध्यम से इलाज मुहैय्या हो रहा है। वीडियो कालिंग के माध्यम से चिकित्सक मरीज को देखते हैं और दवा लिखते हैं।

Weekly Horoscope: क्या कहते है आपके सितारे साप्ताहिक राशिफल 15 मई से 21 मई 2022 तक || JANWANI

 

 

ऐसे होता है इलाज

हेल्थ एंड बैलनेस सेंटर फतेहपुर में आई महिला मरीज सावित्री बताती हैं कि सबसे पहले सेंटर में रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्हें सिर, हाथ और पैर में दर्द के साथ बुखार था। वीडियो कॉलिंग के जरिए बात करायी। डाक्टर ने देखने के बाद कुछ दवाएं बताई।

ऐसे होता रजिस्ट्रेशन:

बता दें कि रजिस्ट्रेशन में मरीज का नाम, उम्र, उसके पिता या पति का नाम लिखते हैं। साथ ही क्या परेशानी (बीमारी) रजिस्टर में लिखते हैं। इसके बाद इलाज की प्रक्रिया शुरू होती है। मरीज से बातचीत के बाद डाक्टर दवा लिखते हैं।

झोलाछाप से मिला छुटकारा

गंगोह केंद्र के अरविंद टेबक कहते हैं पहले वह प्राइवेट डाक्टर से इलाज कराने मुख्यालय आते थे या फिर झोलाछाप को दिखाते थे। पैसा खर्च करने के बाद भी अच्छा इलाज नहीं मिलता था। हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से उन्हें घर के पास ही इलाज मिलने लगा है।

इनका मिलता है परामर्श व इलाज

जिले के विशेषज्ञ चिकित्सक पैनल में शामिल हैं। इनसे ही परामर्श और उपचार मिलता है। यह योजना बेहद कारगर साबित हो रही है। लाइन में लगने का झंझट भी खत्म हो रहा है। इससे लोगों को अपेक्षित लाभ मिल रहा है। इस संबंध में सीएमओ डाक्टर संजीव मांगलिक ने बताया कि योजना कारगर है।अब तक करीब 500 से ज्यादा मरीजों को इसका लाभ मिल सका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img