Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

AAP नेता व विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED की छापेमारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज मंगलवार को मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने आम आदमी पार्टी के नेता व विधायक नेता अमानतुल्ला खान के आवास पर छापा मारा है।

ED ने दिल्ली भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की ओर से दायर दो FIR के आधार पर कार्रवाई शुरू की है। ये मामले दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित हैं। बता दें खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।

जानकारी के मुताबिक, ED की तलाशी धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से 49 साल के विधायक अमानतुल्ला खान को पिछले साल इसी मामले में दिल्ली ACB ने गिरफ्तार किया था। सितंबर 2022 में कोर्ट ने विधायक को जमानत दे दी थी।

बता दें कि ये मामला उस शिकायत पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, खान ने सभी मानदंडों और सरकारी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से 32 लोगों की भर्ती की। शिकायत में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार और पक्षपात के भी आरोप लगाए गए हैं।

खान के आवास पर छापेमारी, AAP नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा बुधवार (4 अक्टूबर) को गिरफ्तार किए जाने के एक हफ्ते बाद हुई है।

पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद संजय सिंह इस मामले में गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे हाई प्रोफाइल नेता हैं। पार्टी ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को नरेंद्र मोदी सरकार का तानाशाही कदम करार दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img