- पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जनवाणी संवाददाता |
कांधला: देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री के फोटो महिलाओं के साथ एडिट कर ट्विटर पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव गुर्जरपुर निवासी एक युवक ने कई दिन पूर्व ट्विटर पर देश के प्राानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के फोटो महिलाओं के साथ एडिट कर आपत्ति जनक पोस्ट किए थे। साइबर सेल के द्वारा लगातार सोशल साइट की मोनिटिरिंग की जा रहीं हैं।
इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को गांव गुर्जरपुर निवासी शेरखान पुत्र नफीस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि उक्त युवक ने कई माह पूर्व भी सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो पोस्ट किया था। पुलिस ने उक्त युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

