जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बिजनौर दिल्ली हाईवे स्थित भगवंत इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में शनिवार को महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर की छात्राओं का बीआईटी कैंपस में शैक्षणिक भ्रमण हुआ। बीआईटी में कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के डायरेक्टर डा. लोकेश बंसल, असिस्टेंट डायरेक्टर डा. राघव मेहरा, एजीएम फाइनेंस सीए दुष्यंत कुमार, इंटर कॉलेज के अध्यापक विजेंद्र कुमार, देवानंद ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान सर्वप्रथम सीए दुष्यंत कुमार ने भ्रमण पर आए सभी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी और बताया कि ये कैरियर काउंसलिंग जो बीआईटी समय समय कर करा रहा है ये आप सबके लिए बहुत ही अच्छा मंच है। जिसके द्वारा आप अपने जीवन में क्या करना चाहते है वो लक्ष्य निर्धारित कर सकते है और उसे अपनी मेहनत से प्राप्त कर सकते है।

