Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

ईद-उल-अजहा आज, शाही ईदगाह में नमाज 7:15 बजे

  • पूरी रात खुले बाजार, लोगों ने की खरीदारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: ईद-उल-अजहा का त्योहार आज मनाया जाएगा। शहर की शाही ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 7:15 बजे अदा की जाएगी। शहर घंटाघर, वैली बाजार, पालिका बाजार, नगर निगम रोड, कोटला, खैरनगर, गुदड़ी बाजार, जली कोठी, गोला कुुआं, भगत सिंह मार्केट, इमलियान, लिसाड़ी गेट, श्यामनगर, कांच का पुल, इस्लामाबाद, भूमिया का पुल, रशीदनगर, तारापुरी, खत्ता रोड, फतेहउल्लाहपुर रोड, जैदी फार्म, करीम नगर, ढवाई नगर में दुकानें पूरी रात खुलीं।

लोगों ने रेडीमेड कपड़ों, जुत्ते, चप्पल, सेंडिल, क्रॉकरी, घर को सजाने का सामान, खाद्य वस्तुओं, शीर का सामान आदि की खरीदारी की। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधनों, चूड़ियों, मेहंदी आदि की खरीदारी की। लोगों ने बच्चों के लिए रेडीमेड सूट, जूते, चप्पल खरीदे। उधर, ईद उल अजहा की नमाज के लिए शहर की शाही ईदगाह में रविवार को दिनभर सफाई कार्य किया गया। खैर नगर की हौज वाली मस्जिद, अख्तर मस्जिद, गोला कुुआं की मस्जिद, रशीदिया मस्जिद रशीदनगर आदि मस्जिदों में दिनभर सफाई कार्य किया गया।

किसी से झगड़ा न करें, सब्र से काम लें: शहर काजी

शहर काजी काजी जैनुस्साजिददीन ने कहा कि ईद उल अजहा अल्लाह की राह कुर्बानी का त्योहार है। इसे मुहब्बत के साथ मनाएं। इस तरह मनाएं कि किसी को किसी भी तरह की तकलीफ न हो। कुर्बानी खुले में न करें। गंदगी को सड़क, गली मोहल्लों या नाले नालियों में न डालें। कुर्बानी के गोश्त को ढककर ले जाएं। यह मोहब्बत का त्योहार है, इसे अमन के साथ मनाएं। किसी से झगड़ा न करें।

ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

ईद-उल-अजहा का त्योहार आज मनाया जाएगा। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली है। सुबह साढ़े छह बजे होने वाली नमाज के लिए चप्पे-चप्पे पर भारी फोर्स तैनात की गई है। जबकि नौ चौराहों पर रूट डायवर्जन किया गया है। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह पर होने वाली नजाम से पहले सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किये गए हैं। जबकि शहर के सभी चौराहों पर पुलिस की तैनाती की गई है।

इनमें से नौ संवेदनशील चौराहो रेलवे रोड, घंटाघर, मैट्रो प्लाजा, गोला कुंआ, हापुड़ अड्डा, भुमिया का पुल, जली कोठी, खैरनगर व इंद्रा चौक पर यातायात को डायवर्ट किया गया है। पूरे शहर में आठ सौ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। जबकि नमाज स्थल पर ड्रोन से निगरानी की जाएगी। वहीं, बेगमपुल से दिल्ली रोड पर जाने के लिए बसों को बाइपास से निकाला जाएगा। जबकि देहरादून से दिल्ली जाने वाली वह बसे जो मेरठ होकर जाती है। उन्हें रोडवेज के बाद कैंट क्षेत्र से होकर निकाला जाएगा। जबकि दिल्ली से देहरादून जाने वाली बसों को सीधे बाइपास से निकाला जाएगा।

सड़क पर नजाम पढ़ने पर प्रशासन की ओर से पहले ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। ऐसे में यदि ईदगाह समेत शहर की किसी भी मस्जिद के बाहर सड़क पर नजाम होती पाई गई तो नमाजियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी सिटी आशुष विक्रम सिंह ने बताया ईदगाह पर सुरक्षा के मद्देनजर सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही बाइकों पर स्टंट करने वालों पर विशेष तौर पर निगरानी रखी जाएगी।

मस्जिदों में ईद की नमाज की समय सारिणी

  • शहर की शाही ईदगाह में 7:15 बजे
  • हौज वाली मस्जिद, खैरनगर में 7:30 बजे
  • अख्तर मस्जिद, अहमद रोड में 7:00 बजे
  • चांद मियां की मस्जिद, खैरनगर में 6:15 बजे
  • मस्जिद आलमगीर, खत्ता रोड में 6:30 बजे
  • पीपल वाली मस्जिद, शाहनत्थन में 6:30 बजे
  • बाले मियां की मस्जिद में 7:00 बजे
  • फैज ए आम इंटर कालेज की मस्जिद में 6:45 बजे
  • भवानी नगर की मस्जिद में 6:30 बजे
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: सनसनीखेज मामला, IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, घरेलू सहायक पर शक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी...

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img