Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

अश्वनी वैष्णव को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर लोगों ने मनाई खुशी

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार में केबिनेट के किए गए विस्तार में अश्वनी वैष्णव को वैरागी को केन्द्रीय मंत्री बनाने पर बड़ौत में वैष्णव वैरागी समाज के लोगों ने मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।

नगर के छपरौली चुंगी पर किरणपाल प्रधान के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक कार्यक्रम के तहत वैष्णवी वैरागी समाज के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उनके समाज को मंत्री मंडल में स्थान देकर समाज का ध्यान रखा है। अभी तक वैष्णव वैरागी समाज के लोगों को किसी सरकार में शामिल नहीं किया गया था।

वक्ताआें ने कहा कि देश में उनके समाज के काफी लोग हैं। लेकिन उन्हें अभी तक अछूता ही माना जा रहा था। लेकिन मोदी ने उनके समाज का ध्यान रखा। अश्वनी वैष्णव वैरागी को मंत्री बनाने पर समाज के लोगों में खुशी बनी हुई है।

अश्वनी वैष्णव को रेल और सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया है। वह अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मुख्य सचिव के पद पर थे। लोगों ने मिठाई वितरित की। इस अवसर पर वैष्णवी वैरागी समाज के जिलाध्यक्ष सुभाष वैरागी, किरणपाल प्रधान, कृपाल सिंह, रविन्द्र कुमार, डा. रामकिशन, कृष्णपाल प्रधान, तेजपाल, रामेश्वर, जुममंदर, विशंभर, शिव रतन, मुकेश स्वामी, श्रीनिवास आदि मौजूद थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img