Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

इलावेनिल ने स्वर्ण, शाहु तुषार माने ने जीता रजत

नई दिल्ली, भाषा: दुनिया की नंबर एक भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने रविवार को शेख रसेल अंतरराष्ट्रीय एयर राइफल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता जबकि शाहु तुषार माने ने रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बांग्लादेश निशानेबाजी खेल महासंघ (बीएसएसएफ) ने आनलाइन किया।
इलावेनिल को स्वर्ण पदक जीतने के लिए एक हजार डॉलर की इनामी राशि मिली जबकि शाहु माने को 700 डॉलर की इनामी राशि मिली। इस 60 शॉट की प्रतियोगिता में छह देशों के निशानेबाजों ने हिस्सा लिया जिसमें मेजबान बांग्लादेश और भारत के निशानेबाज भी शामिल थे। इलावेनिल ने 627.5 अंक के साथ खिताब जीता। शिओरी हिराता ने 622.6 अंक के साथ रजत जबकि इंडोनेशिया की विद्या तोयिबा ने 621.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग का स्वर्ण नोया ओकादा ने 630.9 अंक के साथ जीता जबकि भारत के शाहु माने ने 623.8 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। मेजबान टीम के बाकी अब्दुल्ला हेल ने 617.3 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। कोरिया और भूटान के निशानेबाजों ने भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। चैंपियनशिप का आयोजन शेख रसेल की जयंती के मौके पर किया गया जो बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजिबुर रहमान के सबसे छोटे बेटे और प्रधानमंत्री शेख हसीना के भाई हैं। इलावेनिल महिला 10 मीटर एयर राइफल में दुनिया की नंबर एक निशानेबाज हैं और अपनी परीक्षा के कारण नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा नहीं लेने के कारण उन्होंने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। माने को 18 मार्च की राष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर चुना गया।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img