प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी समिति का हुआ इकाई गठन
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक, सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण समिति की एक आवश्यक बैठक जैन धर्मशाला बिजनौर में योगेन्द्र पाल सिंह द्वारा आहूत की गयी। सेवानिवृत कल्याण समिति, बिजनौर इकाई का गठन पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिसमें समिति के संरक्षक के रूप में शीलचन्द सिंह, अध्यक्ष योगेन्द्र पाल सिंह को चुना गया।