- एमएम इंटर कालेज में विदाई समारोह आयोजित
जनवाणी संवाददाता |
नगीना: इंटर कॉलेज में आयोजित विदाई कार्यक्रम में कक्षा 11 छात्राओं ने कक्षा 12 की छात्राओं को विदाई दी। जिसमें अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई प्रतियोगिता में कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान नाज को मिस फेयरवेल चुना गया।
रविवार को एमएम इंटर कॉलेज नगीना के प्रांगण में कक्षा 12 की छात्राओं को भावभीनी विदाई दी गई। जिसमे कक्षा 11 की छात्राओं ने अपनी ओर से इस विदाई समारोह का आयोजन किया। कक्षा 11 की कक्षा यापिका शगुफ्ता परवीन, फरहीन शाहिद और इल्मा सिद्दीकी ने इस विदाई समारोह की व्यवस्था की।
मुख्य अतिथि पूर्व पालिकाअध्यक्ष शेख खलीलुर्रमान व वर्तमान पालिकाअध्यक्ष एवं कालेज प्रबंधिका ताहिरा बेगम रहे। विदाई कार्यक्रम में शेख जमशेद, कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद अली गोहर, उप प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह, मास्टर अमित चंद यादव, सचिन नरूला एवं जहीर अनवर आदि उपस्थित रहे।
सभी ने कक्षा 12 की छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी। इस कार्यक्रम में कई दौर की कठिन प्रतियोगिता के द्वारा कक्षा 12वीं की छात्रा मुस्कान नाज पुत्री जाकिर हुसैन को मिस फेयरवेल चुना गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य शाहिद अली गौहर ने सभी अतिथियों व आगन्तुकों को धन्यवाद दिया।

