नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब लोगों की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती शुरू हो गई है और रुझान भी मिलने शुरू हो गए हैं। रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। वहीं विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। यह चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक है और अगर एनडीए को जीत मिली तो पंडित नेहरू के बाद पीएम मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले दूसरे नेता बन जाएंगे।
बंगाल में भाजपा-टीएमसी में कड़ी टक्कर
बंगाल में भाजपा और टीएमसी में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भजापा 17 और टीएमसी 18 सीटों पर आगे चल रही है।
चंदौली से भाजपा के महेंद्र नाथ पांडेय आगे चल रहे हैं।
नई दिल्ली सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे।
बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय पवन सिंह पीछे हो गए हैं।
गांधीनगर से अमित शाह आगे
गांधीनगर से अमित शाह आगे चल रहे हैं।
आगरा से भाजपा के एसपी सिंह बघेल आगे।
भाजपा नेता मोदी, शिवराज, गडकरी, रूडी आगे चल रहे हैं।
दिल्ली की सभी सीटों पर भाजपा आगे
दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।
काराकाट से उपेंद्र कुशवाहा पीछे चल रहे हैं।
एनडीए 115, INDIA गठबंधन 57 सीटों पर आगे चल रहा है।
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों पर आगे
राहुल गांधी अपनी दोनों सीटों वायनाड और रायबरेली पर आगे चल रहे हैं।
हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर और नवीन जिंदल पीछे चल रहे हैं।
रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब
गौतमबुद्धनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश शर्मा आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंच गई है।
पाटलिपुत्र सीट से राजद की मीसा भारती आगे।
बंदायू से सपा के आदित्य यादव आगे चल रहे हैं।
हैदराबाद से भाजपा की माधवी लता पीछे चल रही हैं।
कन्नौज से अखिलेश यादव आगे
आसनसोल सीट से शत्रुघ्न सिन्हा आगे चल रहे हैं।
कन्नौज से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं।
कल्याण सीट से सीएम शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे आगे चल रहे हैं।
वाराणसी से पीएम मोदी आगे
उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री आगे चल रहे हैं।
चंडीगढ़ से कांग्रेस के मनीष तिवारी आगे चल रहे हैं।