- कैंटर चालक व मालिक ने कूद कर जान बचाई
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन गली नंबर आठ के बाहर शनिवार रात को फोम से भरे कैंटर पर बिजली का तार गिरने से भीषण आग लग गई। कैंटर चालक और मलिक गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग लगने से आठ लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक शालीमार गार्डन निवासी चांद और फैयाज ने बताया कि हरियाणा से फोम और गद्दे का माल मंगाया था। रविवार को शोरूम का उदघाटन होना था। रात करीब 11 बजे ट्रक लेकर शालीमार गार्डन पहुंचे। कैंटर पर खंभे से बिजली का तार टूट कर गिर गया। चिंगारी उठने से फोम में आग लग गई। चंद मिनटों में आग से भीषण रूप धारण कर लिया।
कैंटर चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को देखते हुए जमकर हंगामा काटा आरोप लगाया। इस सड़क पर बड़े वाहनों का आना जाने लगा रहता है आए दिन यहां पर हादसा होता रहता है। जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती। उधर, लिसाड़ीगेट थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि आग को बुझा लिया गया है। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

