Sunday, February 22, 2026
- Advertisement -

विद्युत कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर किया कार्य बहिष्कार

  • विद्युत कर्मचारियों ने रखी प्रमुख मांगे

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश लखनऊ के आहवान पर विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत मंडल बिजनौर के कार्यालय पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। जिसमें भारी संख्या में पूरे जिले से आए अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता इजीनियर पंकज शर्मा एवं संचालन मोहम्मद अफजल ने किया। कार्यक्र म में प्रमुख मांगे बताई गई, जिसमें इलैक्ट्रिसिटी बिल 2020 एवं विद्युत वितरण क्षेत्र के निजीकरण के लिए जारी किए गए स्टैण्डर्ड बिडिंग डाक्यूमेंट तत्काल वापस लिए जाए, गे्रटर नोएडा का विद्युत वितरण का निजीकरण एवं आगरा शहर का फ्रेंथाईजीकरण तत्काल निरस्त किया जाए।

केएसईबी लिमिटेड केरल एवं एचपीएसईबी लिमिटेड हिमाचल प्रदेश की तरह उत्तर प्रदेश में भी सभी बिजली कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए, नियमित पदों पर भर्ती की जाए, सभी संबर्गो के कर्मियों की वेतन विसंगतिया दूर की जाए तथा न्यनतम तीन पदोन्नत पदों का वेतनमान समयबद्ध वेतनमान के तौर पर एसीपी व्यवस्था लागू किया जाए, विद्युत कर्मचारीयों, जूनियर इंंजीनियरों एवं, अभियंताओं से आपात स्थिति के अलावा कार्य दिवसों के अतिरिक्त अवकाश दिनों में कार्य न लिया जाए।

उक्त कार्य बहिष्कार में इंजीनियर जयेंद्र कुमार गुप्ता, कुंवर शर्मा, मोहम्मद अफजल, सोनम शर्मा, विकास कुमार, ब्रजेश कुमार, नागार्जुन, अमित गौड, अशोक कुमार, सतीश राणा, जाहिद इकबाल, उमेश अग्रवाल, चंद्रपाल सिंह, दिनेश, राजीव, पंकज, नीतिश गुप्ता, शादाब, नवीन, रोहन शर्मा, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...
spot_imgspot_img