Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

विद्युत आपूर्ति ठप होने पर महिलाओं का तहसील में हंगामा

  • डीएम को ज्ञापन सौंपकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: नगर की कांशीराम कालोनी की महिलाओं ने तहसील में दिन में विद्युत आपूर्ति ठप रहने को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामा कर उन्होंने दिन में भी विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नगर की तहसील के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी की महिलाएं मंगलवार को तहसील में पहुंची। तहसील पहुंचकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि उनकी कालोनी में प्रत्येक घर में मीटर लगा हुआ है। वह उसका समय से बिल भी भुगतान करते है प्रदेश सरकार ने नगरों में बीस व गांवों में 18 घंटे की लाईट देने के निर्देश भी दिए है, लेकिन उसके बाद भी उनकी कालोनी को विद्युत विभाग द्वारा महज रात में दस घंटे विद्युत सप्लाई दी जा रही है।

जिसके चलते उन्हें पानी आदि की समस्या से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने कालोनी को कम से कम 18 घंटे विद्युत सप्लाई करने की मांग की। मांग के पूरा ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस अवसर पर राधा, सुनीता, उषा, नीलम, रहीसा, बबली, रोशनी, अनिशा आदि महिलाएं मौजूद रही।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img