जनवाणी संवाददाता |
बुढ़नपुर: प्राप्त समाचार के अनुसार सहीनूद्दीन पुत्र मोहम्मद उमर निवासी बुढ़नपुर ने थानाध्यक्ष स्योहारा को तहरीर देते हुए बताया कि रिश्तेदारों आदि से लाखों रुपए उधार लेकर इलेक्ट्रॉनिक की होलसेल की दुकान गांव में ही की थी।
रात्रि 11:30 बजे की दुकान में रंजिश के कारण अज्ञात व्यक्तियों ने आग लगा दी। जिसमें दुकान में रखा करीब नौ लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जिससे भारी नुकसान हुआ है और रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे

