Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

एक्सप्रेस-वे से सिवाया टोल प्लाजा तक बनेगी एलिवेटेड रोड

  • कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने नितिन गडकरी को याद दिलाया मेरठ से किया वादा सड़क परिवहन मंत्री ने दिये कार्ययोजना बनाने के निर्देश

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: यदि सब कुछ ठीक रहा तो मेरठ को जाम के झंझट और मुसीबत से मुक्ति मिल जाएगी। सड़क परिवहन मंत्री ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे से सिवाया टोल प्लाजा तक एलिवेटेड रोड के लिए कार्ययोजना बनाने के एनएचएआई को निर्देश दिये हैं। इस रोड के बनने से तमाम दिक्कतों का हल हो जाएगा और दिल्ली से हरिद्वार या देहरादून की तरफ जाने वाले लोग शहर में एंट्री किये बिना सीधे एलिवेटेड रोड से निकल जाएंगे। इससे शहर में यातायात का दबाव भी कम होगा।

दरअसल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल आज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके आवास पर मिले और उन्हें उनके पुराने वादे को याद दिलाया। उन्होंने बताया कि सिवाया टोल प्लाजा पर घंटों जाम रहता है जिसका स्वयं गडकरी ने अनुभव किया था। आज इसी बात को कैंट विधायक ने ध्यान दिलाया तो सड़क परिवहन मंत्री को पूरी बात याद आ गई और एलिवेटेड रोड पर चर्चा की जो उस वक्त नहीं बन सकी। अमित अग्रवाल ने बताया कि अगर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस से सिवाया टोल प्लाजा तक एलिवेटेड रोड बन जाए तो जाम की बड़ी समस्या हल हो जाएगी।

नितिन गडकरी ने इस मामले में एनएचएआई के अधिकारियों से इस प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार करने को निर्देशित कर दिया। कैंट विधायक ने उन्हें बताया कि दिल्ली हरिद्वार बाइपास मार्ग पर आवश्यक स्थानों पर अंडरपास तथा सर्विस रोड तथा ड्रेनेज का निर्माण कराया जाना चाहिए। दिल्ली हरिद्वार बाइपास को छह लेन का चौड़ीकरण जरूरी है। अमित अग्रवाल ने बताया कि उनका प्रयास है कि मेरठ को एलिवेटेड रोड का गिफ्ट शीघ्र मिले। निश्चित रुप से अगर एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिल गई जो करीब 28 किमी की होगी तो शहर के भीतर यातायात काफी हद तक नियंत्रित हो जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img