14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर अग्निशमन केंद्र नजीबाबाद की ओर से स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान मुंबई बंदरगाह पर शहीद हुए अग्निशमन कर्मचारियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।