Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने एक दिन का रखा उपवास

  • राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कलक्ट्रेट में उपवास रख डीएम को सौंपा ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगोें को लेकर कलक्ट्रेट में एक दिन का उपवास रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है और मांगे पूरी नहीं कर रही है। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है तो वह अनिश्चितकाल के लिए आंदोलन शुरू कर देंगे।

राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों ने विभिन्न मांगोें को लेकर शुक्रवार को सचिव मुकेश शर्मा सचिव व संयोजक मुकेश गिरि के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए उपवास रखा। उन्होंने कहा कि वह काफी वर्षों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन व हड़ताल करते आ रहे है, लेकिन आज तक भी ध्यान नहीं दिया गया।

प्रदेश सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उनकी मांग नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन बहाल करने, सातवें वेतन आयोग का लाभ देने, फील्ड कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने, राज्य कर्मचारियों का वेतनमान बढ़ाने, सीधी भर्ती की अधिकतम आयु 40 वर्ष करने, 50 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मियों की स्क्रीनिंग के माध्यम से जबरन सेवानिवृत्ति को बंद करने की मांग को लेकर उपवास रखने के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपकर इनको पूरा कराने की मांग की।

इस मौके पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमवीर मालिक, सचिव बृजेश शर्मा, बेसिक हेल्थ वर्कर के अध्यक्ष कुंवरपाल सिंह, रोडवेज कर्मचारी संघ अध्यक्ष विनोद तोमर, सचिव नरेन्द्र मान, आॅप्टोमेट्रिस्ट अध्यक्ष संजीव शर्मा, मनोज गोपी, चीफ फार्मासिस्ट शफीकुर्रहमान, जीडी मेहता, रविन्द्र कुमार, हारून अली, मनोज शर्मा, संजीव सांगवान, वरुण कुमार, अनिल, संदीप, ललित, भूपेंद्र कुमार, शकील अहमद, मनोज कुमार, नरेश कुमार, सोनू, कपिल आदि उपस्तिथ रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img