- कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच ने मांगों को पूरा करने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
- बागपत राष्ट्रवंदना चौक से कलक्ट्रेट तक पहुंची बाइक रैली, मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच ने नगर के वंदना चौक से कलक्टे्रट तक बाइक रैली निकालकर विरोध प्रकट किया। कलक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और डीएम डीएम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम सौंपे ज्ञापन में चेतावनी दी कि यदि मांगे पूरी न हुई तो वह 28 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
कर्मचारी, शिक्षक अधिकारी व पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले सभी कर्मचारी राष्ट्र वंदना चौक पर एकत्र हुए और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उनकी मांगे पूरी नहीं की जा रही है, जिससे काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कर्र्मचारियों ने डीएम को दिए ज्ञापन में पुरानी पेंशल योजना बहाल करने, शिक्षकों व कर्मचरियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, परिषद्ीय विद्यालयों में चौकीदारों की नियुक्ति, सविलियन व्यवस्था निरस्त करने, शिक्षकों की पदोन्नती करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 15 हजार रुपये और सहायिका व रसोईयों का मानदेय दस हजार रुपये प्रतिमाह करने, अनुदेशक, शिक्षामित्र और कस्तूरबा का स्टॉप स्थायी करने, वार्षिक प्रविष्टि का शासनादेश व शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक वापस करने, मृतक शिक्षकों के आश्रितों को ग्रेच्युटी का भुगतान करने, मृतक आश्रितों को टीईटी से बाहर रखने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर 28 अक्तूबर को धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। इस मौके पर राकेश यादव, राजकुमार शर्मा, राजीव तोमर, विरेंद्र सिंह सत्यबीर, विजय विमल, भावना शर्मा, भारत भूषण, हरविंद्र सिंह, दीपक पुनिया, संजीव मौजूद रहे।

