Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

सीएचसी में हुआ 133 कर्मचारियों का टीकाकरण

  • टीकाकरण को मोबाइल पर ​भेजा जा रहा मैसेज

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: नगर पालिका सहित सीएचसी अफजलगढ़ में गुरुवार को 133 कर्मचारियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। जबकि टीकाकरण का लक्ष्य 211 रखा गया था। इस दौरान दूसरे चरण की कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण किया गया।

नगर पालिका अफजलगढ़ प्रागंण में गुरुवार को पहले चरण में वंचित कर्मचारियों को भी टीके लगाए गए। इस दौरान चिकित्सकों ने सलाह दी किजो कर्मचारी अभी तक टीके नहीं लगा पाए हैं वह समय से पहुंचकर अपना टीका लगवा लें। टीकाकरण कराने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है। कर्मचारी मोबाइल के मैसेज का संज्ञान लेकर अस्पताल में टीका लगवा सकते हैं।

सीएचसी अफजलगढ़ में टीकाकरण लगवाने के दौरान सीएचसी प्रभारी डा. सर्वेश निराला ने कहा कि कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव के लिए कोरोना की वैक्सीन आवश्यक है। यह विश्वसनीय और हर तरह से सुरक्षित है। इस अवसर पर डा. रजनीश कुमार के अलावा डा. केदार राणा, अरूण कुमार, मनोज शर्मा, पंकज कुमार, नीरज कुमार, रोहिताश सिंह सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चिंटू जी का नाम अब बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं होगा, कपूर परिवार ने लिया सख्त कदम

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img