Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

Shamli News: जंगल में पुलिस और गौकशों में मुठभेड़, दो आरोपी घायल, कई फरार

जनवाणी संवाददाता |

झिंझाना: मंसूरा गाँव के जंगल क्षेत्र में देर रात पुलिस और कथित गौकशी में लिप्त आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि नासिर पुत्र अली शेर मंसूरा के ईख के खेत में आधा दर्जन से अधिक लोग जंगल में गौकशी कर रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में दो आरोपी गौकश वासिद पुत्र उमरा उर्फ उमरदीन तथा आरिफ पुत्र साद अली, निवासी मंसूरा—गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस के अनुसार उनके कब्जे से एक अवैध असलहा व गौवंश बैल के कटे अवशेष बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान शराफ़त पुत्र जग्गा, इमरान पुत्र इस्लाम, आसिफ पुत्र अब्बल, मेहरबान पुत्र शेर अली और इंसार पुत्र जिंदा, सभी निवासी मंसूरा, मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस द्वारा सर्च अभियान जारी है। पुलिस ने इस प्रकरण में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img