Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

पुलिस बदमाशो के बीच मुठभेड़ एक बदमाश घायल अस्पताल रेफर

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बुटराडा से सोंटा मार्ग पर अलसुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश के साथ ही जंगल से दो अन्य बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शनिवार की अल सुबह बाबरी पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि तीन बदमाश गांव सोंटा—बुटराडा मार्ग पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े है। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची और बदमाशों को ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा चलाई गई गोली में एक बदमाश बंटी पुत्र नरम सिंह निवासी योगेंद्रनगर थाना भोपा जिला मुजफ्फरनगर को पैर में गोली लगने पर घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं कांबिंग के दौरान पुलिस ने दो अन्य बदमाशो को जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस बदमाशो से पूछताछ कर रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img