- एक तस्कर को लगी गोली, स्कॉर्पियो में गोवंश लादकर गोकशी करने जा रहे थे
- बपारसी के जंगल में हुई मुठभेड़
जनवाणी संवाददाता |
सरधना: बुधवार की रात सरधना पुलिस की बपारसी गांव के जंगल में गोकशी से मुठभेड़ हो गई। गोकशी ने पुलिस पर सीधे फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली दरोगा को जा लगी। गनीमत रही कि उसने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्कॉर्पियो और उसमें लदा गोवंश व दो तमंचे आदि सामान बरामद किया है।
बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिलेगी तीन युवक स्कॉर्पियो कार में गोवंश लादकर बपारसी के जंगल में गोकशी करने जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर दी। पुलिस को देख कर आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली दरोगा दीपक को लगी। गनीमत रही कि दरोगा ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई गोली लगने से यूसुफ नामक आरोपी घायल हो गया।

पुलिस ने घेराबंदी करके दो आरोपी को दबोच लिया, जबकि एक अन्य भागने में कामयाब रहा। पुलिसने आरोपी के पास से स्कॉर्पियो गोवंश, दो तमंचे, कारतूस, गोकशी करने के औजार आदि सामान बरामद किया। पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले आई। गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने यूसुफ पुत्र शाहबुद्दीन निवासी नर नगर लिसाड़ी गेट मेरठ व शादाब पुत्र इशाक शास्त्रीनगर मेरठ बताया। इंस्पेक्टर रमाकांत पचौरी का कहना है कि बपारसी के जंगल में तीन लोग स्कार्पियो में गोवश लेकर गोकशी करने जा रहे थे। मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
घर का ताला तोड़कर चार लाख के जेवरात चोरी
मेरठ: हस्तिनापुर क्षेत्र के बी ब्लॉक में बंद घर का ताला तोड़कर बदमाश चार लाख कीमत के सोने चांदी के जेवरात और सामान समेटकर फरार हो गए। चोरी की यह वारदात थाने से एक हजार मीटर दूरी पर हुई। महिला ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी की। के ब्लॉक निवासी संगीता के पति गौतम गुप्ता साउथ अफ्र ीका में रहते हैं। संगीता अपने छोेटे बच्चों के साथ अकेले घर में रहती है। संगीता पिछले दो दिनों पहले घर में ताला लगाकर मायके चली गई थी।
बुधवार को वह अपने घर लौटी तो घर के ताले टूटे देखे। यह देख वह चौंक गई। उसने अंदर घर में जाकर देखा सेफ आलमारी से सभी जेवरात गायब थे। घर का सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। यह देख उसने थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से घटना की जानकारी की। महिला ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि जेवरात की कीमत चार लाख रु पये के आसपास की थी।
मकान के बंटवारे को लेकर बहू के साथ मारपीट
मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र अहमद नगर में मकान के बंटवारे को लेकर सास नन्द देवरानी ने विवाहिता के साथ मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान विवाहिता की उंगली कट गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से जानकारी की। लिसाड़ी गेट क्षेत्र अहमदनगर निवासी मुमताज पत्नी शहजाद ने बताया कि मकान के बंटवारे को लेकर दो महीने से विवाद चल रहा है।
विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास और नन्द हिना व देवरानी आये दिन उसके साथ मकान के बंटवारे कें लिए झगड़ा करती हैं। चार दिन पहले सभी ने मिलकर उसे मकान से निकालना चाहा। लेकिन जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके हाथ की एक उंगली कट गई। पिलोखड़ी चौकी पर तहरीर दी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर विवाहिता ने थाने पर हंगामा किया। महिला ने बुधवार को एसएसपी के यहां शिकायत की है।

