Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

Chhattisgarh News: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन तेज

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अब तक की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है, जबकि इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

क्या बोली पुलिस?

सुकमा पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ 22 मई से रुक-रुक कर जारी है और अभी भी इलाके में गोलीबारी की आवाजें सुनाई दे रही हैं। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल और आस-पास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों की ओर से भारी गोलीबारी की जा रही थी, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

इससे पहले, गुरुवार को सुकमा और बीजापुर जिले की सीमा पर भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था।

सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सक्रिय नक्सली गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, और इस ऑपरेशन को बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। फिलहाल, मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img