Sunday, March 1, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र में मुठभेड़, घायल गौकश गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत सहारनपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना नागल क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान गौकशी के मुकदमे में वांछित एक बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

एसएसपी अभिनंदन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण, गौकशी, चोरी, हत्या, एनडीपीएस, पशु चोरी और अन्य संगीन अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इसी क्रम में नागल थाना पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग

बीती रात्रि नागल थाना पुलिस ग्राम शीतलाखेड़ा से नैनसोब जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सामने से बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल सवार बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे।

पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे मौके पर ही घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान

गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान रागिब पुत्र अब्दुल रहीम, निवासी ग्राम पाण्डौली, थाना नागल, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। मुठभेड़ के बाद घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

हथियार और मोटरसाइकिल बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस .315 बोर तथा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गौकशी के मुकदमे में था वांछित

पुलिस के मुताबिक रागिब थाना नागल पर पंजीकृत मु0अ0सं0 63/2026, धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित चल रहा था। इसके अलावा उसके खिलाफ गौकशी और आर्म्स एक्ट जैसे करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अभियान रहेगा जारी

एसएसपी अभिनंदन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस का अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...

Pakistani Drone: पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ, भारतीय सेना ने की गोलीबारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार तड़के जम्मू-कश्मीर के पुंछ...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here