Monday, March 30, 2026
- Advertisement -

इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में आस्ट्रेलिया को दो रन से हराया

साउथम्पटन, एपी: इंग्लैंड ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में आस्ट्रेलिया को दो रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मुकाबले में  जीत के लिए 163 रन का पीछा कर रही आस्ट्रेलियाई टीम छह विकेट पर 160 रन ही बना सकी। कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां रूकने के बाद आस्ट्रेलिया का यह छह महीने में पहला मैच था। इससे पहले टीम ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेली थी। कप्तान आरोन फिंच (46) और डेविड वार्नर (58) ने पहले विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी कर आस्ट्रेलिया को शानदार शुरूआत दिलाई। टीम एक समय 14 ओवर में एक विकेट पर 124 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी लेकिन इसी स्कोर पर पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (18) और चार गेंद बाद ग्लेन मैक्सवेल (01) के आउट होने के बाद पारी लड़खड़ा गई। टीम ने 14 गेंद में नौ रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए।
आखिरी दो ओवरों में आस्ट्रेलिया को जीत के लिए 19 और फिर टॉम कुरेन के आखिरी ओवर में 15 रन चहिए थे। मार्कस स्टोइनिस ने ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का लगाकर गेंद और रन का अंतर को कम किया लेकिन टीम इस ओवर में और बाउंड्री नहीं लगा सकी और लक्ष्य से दो रन दूर रह गई।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img