Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन मेले का आयोजन

  • प्रथम नामांकन वाली छात्रा को गोल्डन किड आफ द स्कूल चुना

जनवाणी संवाददाता |

शामली: एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हो चुका है। इसी उपलक्ष्य में प्रधानाध्यापक नीरज गोयल ने नामांकन बढ़ाने के प्रयास हेतु शुक्रवार को अवकाश के दिन अपने प्राथमिक विद्यालय नंबर-15 गुलशन नगर में नामांकन मेले एवं प्रवेश उत्सव का आयोजन किया।

शुक्रवार को विद्यालय में 6 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने नामांकन मेले में उपस्थित अभिवकों को बताया कि सरकार द्वारा सभी नामांकित बच्चों के लिए यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर, कॉपी-पेंसिल इत्यादि के लिए अभिभावकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपए भेजे जाएंगे इसलिए सभी अभिभावक अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन विद्यालय में कराएं।

उन्होंने उपस्थित अभिभावकों को उत्तर प्रदेश शासन की जनपहल पुस्तिका का वितरण भी किया और मौके पर 05 नवीन नामांकन भी किए। मेले में नामांकित किए गए सभी बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें भी प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्यालय में सबसे पहले नामांकित होने वाली दिव्यांग बालिका अलीशा को गोल्डन किड आफ द स्कूल का मेडल और सर्टिफिकेट भी प्रदान किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक नीरज गोयल के अतिरिक्त पवित्रा देवी, बृजेश देवी एवं बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img