Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

धनोरा सिल्वरनगर में पूर्व सैनिक की हत्या, पढ़िए पूरी खबर

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वरनगर गांव के जंगल में स्थित नलकूप के अंदर सेवानिर्वत सैनिक का शव पड़ा मिला। सैनिक की पीटपीट कर हत्या करने बाद हत्यारे शव को नलकूप में बंद कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। घटना रुपयों के लेन देन को लेकर बताई जा रही है।

मृतक सेवानिवृत्त सैनिक सोनू उम्र 35 वर्ष पुत्र कृष्णपाल धनोरा सिल्वरनगर गांव का रहने वाला है। मृतक के पिता ने बताया कि बुधवार की रात्रि सोनू ट्रेक्टर लेकर गया था। जो वापस लौटकर नहीं आया, उसका मोबाईल नम्बर भी नहीं मिला।

10 3

सुबह पता चला कि ट्रेक्टर उनके खेत के पास पलटा पड़ा है और नलकूप के पास जगह जगह खून पड़ा है। इस पर काफी संख्या में ग्रामीण जंगल में नलकूप पर पहुंचे ओर देखा तो नलकूप के अंदर सोनू मृत पड़ा है। हत्यारो ने नलकूप का बाहर से ताला लगा दिया था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने नलकूप का ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेजा। मृतक के पिता ने दोज्झा गांव के एक व्यक्ति पर उसके ढाई लाख रुपये थे।

रुपेय न देने पर उसका पुत्र उनका ट्रेक्टर ले आया था, इसी को लेकर उन पर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने कहा कि तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज करवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img