Thursday, October 1, 2026
- Advertisement -

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने लंदन में पी सबसे महंगी कॉफी, वीडियो देख हैरान रह गए फैंस

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों लंदन में हैं और सोशल मीडिया पर अपने दिलचस्प अनुभवों से फैंस का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने पहुंचे। इस मजेदार वीडियो को देखकर फैंस न सिर्फ एंटरटेन हुए बल्कि कॉफी की कीमत जानकर हैरान भी रह गए।

वीडियो में क्या है खास?

वीडियो की शुरुआत में दिलजीत अपनी कार से उतरते हैं और कहते हैं, “आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं।” इसके बाद वह एक स्टाइलिश कैफे में पहुंचते हैं और मेन्यू मंगवाते हैं। ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट, डार्क शेड्स और स्टाइलिश टोपी में उनका लुक भी खासा ध्यान खींचता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

 ‘जापान टाइपिका’ नाम की एक स्पेशल कॉफी

मेन्यू देखने के बाद दिलजीत ‘जापान टाइपिका’ नाम की एक स्पेशल कॉफी ऑर्डर करना चाहते हैं, लेकिन जैसे ही वह उसकी कीमत देखते हैं, वह चौंक जाते हैं। दिलजीत हैरानी से कहते हैं, “ये तो इंडिया के 31,000 रुपये से भी ज़्यादा की है!”

इंडिया के 31,000 रुपए से भी अधिक की

वीडियो में दिलजीत अपनी कार से उतरकर कॉफी पीने की ओर जाते हुए कहते हैं आज मैं लंदन की सबसे महंगी कॉफी पीने आया हूं। इसके बाद दिलजीत मेन्यू मांगते हैं और कॉफी देखते हैं। दिलजीत जापान टाइपिका कॉफी पीना चाहते हैं। तभी वो इसके रेट देखते हैं और कहते हैं अरे यह तो बहुत महंगी है। ये तो इंडिया के 31,000 रुपए से भी अधिक की है।

वीडियो में क्या बोले दिलजीत?

वीडियो में आगे दिलजीत कॉफी बनाने और उसे सर्व करने के तरीके को भी फैंस को दिखाते हैं। इस दौरान दिलजीत पंजाबी में कहते हैं कि इतने पैसे लेने के बावजूद वे हर चीज को नापकर डाल रहे हैं। मैं अब कुछ प्योर पीने जा रहा हूं। मैं आज खाना नहीं खाने जा रहा हूं, सिर्फ यही पीऊंगा, इतनी महंगी जो है। हर घूंट की कीमत 7,000 रुपए है।

आगे दिलजीत अपने दोस्तों से पूछते हैं क्या कुछ अलग फील हो रहा है? हालांकि, दिलजीत को कॉफी फीकी लगती है। वीडियो में मजाकिया लहजे में दिलजीत कहते हैं कि साथ में लड्डू, बूंदी भी ले आओ, यह लंदन की सबसे महंगी कॉफी है।

फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शंस

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने दिलजीत के ह्यूमर की जमकर तारीफ की। कई लोगों ने लिखा कि दिलजीत हर सिचुएशन में एंटरटेनमेंट ढूंढ ही लेते हैं। वहीं कुछ यूज़र्स ने मजाक में कहा कि “इतने में तो हम एक महीने की चाय पी लें!”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

New Car: अक्तूबर 2026 में आएंगी ये 5 नई कारें, लग्जरी से लेकर हाइब्रिड SUV तक शामिल

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

महंगाई का झटका: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा, एटीएफ भी बढ़ा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सरकारी तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी)...

New Rule: 1 अक्तूबर से बदल गए कई नियम, LPG से लेकर FD तक पर पड़ेगा असर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img