Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

जानिए, पीसीएस परीक्षा फॉर्म भरने का आखिरी दिन कब ? 13 जून को होगी परीक्षा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: यूपीपीएससी पीसीएस 2021 परीक्षा फॉर्म भरने का कल यानी कि 5 मार्च 2021 को आखिरी दिन है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कल पीसीएस 2021 एप्लीकेशन फॉर्म 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा।

यूपीपीएससी पीसीएस 2021 परीक्षा फॉर्म भरने का कल यानी कि 5 मार्च, 2021 को आखिरी दिन है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग कल पीसीएस 2021 एप्लीकेशन फॉर्म 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा।

ऐसे में जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाएं हैं, वे अंतिम दिन से पहले फटाफट अपना अप्लीकेशन फॉर्म पूरा कर लें। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी अधिसूचना 2021 के अनुसार UP PCS 2021 की आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी, 2021 से शुरू हुई थी। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने का अंतिम दिन 2 मार्च था। यूपी पीसीएस 2021 की प्रीलिम्स परीक्षा 13, 2021 को आयोजित होने वाली है।

ये हैं महत्वपूर्ण तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरुआत होने की तारीख – 05 फरवरी 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख – 02 मार्च 2021
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख – 02 मार्च 2021
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म पूरा करने की अंतिम तारीख – 05 मार्च 2021
  • यूपीपीएससी पीसीएस प्री परीक्षा की तारीख – 13 जून 2021

ऐसे भरें परीक्षा फॉर्म

यूपीपीएससी पीसीएस 2021 परीक्षा फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले अभ्यर्थी UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। इसके बाद UPPSC PCS एप्लिकेशन फॉर्म 2021 लिंक देखें और उस पर क्लिक करें। इसके बाद एक नई विंडो खुल जाएगी। इसके बाद उसे अप्लाई बटन पर क्लिक करें।

अब यहां स्क्रीन पर उल्लिखित निर्देशों का पालन करें। इसके बाद यूपीपीएससी फॉर्म 2021 में पूछे गए विवरण भरें। इसके बादयूपी पीसीएस 2021 आवेदन पत्र को “सबमिट” बटन दबाकर ऑनलाइन जमा करें। फिर फीस का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।

बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग राज्य में ग्रुप ए और बी के रिक्त पदों को भरने के लिए हर साल एक बार यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा आयोजित करता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img