Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

आबकारी पुलिस ने बिना लाइसेंस के शराब पीने वालों को दबोचा

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: आबकारी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर चिकन मटन की दुकानों पर बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वाले पांच लोगों को दबोचा है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

आचार संहिता लगते ही आबकारी पुलिस एक्शन में मोड में आ चुकी हैं। बीते बुधवार देर रात उप आबकारी आयुक्त सेवालाल के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी करुणेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में पुलिस ने महानगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। बिना लाइसेंस के शराब पिलाने वाले नानवेज रेस्टोरेंटों पर आबकारी पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, छापेमारी के दौरान रेलवे इंस्टीट्यूट रोड स्थित शेरे पंजाब रेस्टोरेंट, सरदार जी तवा चिकन रेस्टोरेंट तथा आईटीसी गेट स्थित तंदूरी चस्का रेस्टोरेंट, टेस्ट ऑफ़ यूपी रेस्टोरेंट के संचालकों को रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से मदिरापान कराते हुए दबोचा गया।

पुलिस ने उपरोक्त को हिरासत में लेकर थाना सदर बाजार में मुकदमा पंजीकृत कराया है। छापेमारी के दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक राजकमल सिंह चौहान समेत कांस्टेबल मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img