जनवाणी ब्यूरो |
बागपत: अवैध शराब के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान में शनिवार को अजय कुमार आबकारी निरीक्षक, दिनेन्द्र कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक ने मय स्टाफ के साथ फैजपुर निनाना एवं खेड़ा हटाना गांव में दबिश दी गई। दबिश के दौरान गांव फैजपुर निनाना में योगेंद्र पुत्र नत्थू के घर से 96 अद्धे संतरा देसी शराब हरियाणा मार्का बरामद हुए। योगेंदर पुत्र नत्थू के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया।
गांव के प्रधान एवं गांव में रहने वाले लोगों को अवैध शराब की विक्री करने वालों के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर सूचना देने के लिए कहा गया। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

