Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

किसानों का शोषण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं : संजीव तोमर

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन तोमर की एक सभा ग्राम भंडुरा में हुई, जहां पहुंचे भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने किसानों की समस्याओं को सुना। वहीं ग्राम के किसानों ने बताया की गांव के आस—पास लगे पेपर मिलो ने ग्रामवासियों का जीना दुश्वार किया हुआ है। पेपर मिल की चिमनी ने निकलने वाली छाई आमजन की आंखों में जहर की तरह घुल रही है और पेपर मिल से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी से किसानों फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शासन—प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने एक बड़ा आंदोलन कर सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय त्यागी, जिला महासचिव हसीर, दीपक तोमर, इरशाद अली, शमशाद अहमद, जमशेद प्रधान, बालिस्टर प्रधान, इंतजार मलिक, चौधरी जय पाल, हरपाल सिंह चौधरी, इश्वर सिंह, इरशाद मलिक, शहजाद मलिक, मोहम्मद आलमगीर, इरशाद, मोहम्मद सत्तार अन्य मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img