Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

असम में सैन्य स्टेशन के पास धमाका!, मौके पर पहुंचे अधिकारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज गुरूवार को देर शाम को असम के जोरहाट जिले में स्थित मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट पर धमाका हुआ है। लोगों ने इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी। अभी तक किसी के हताहत की जानकारी नहीं है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार असम के जोरहाट जिला स्थित लिचुबारी स्थित मिलिट्री स्टेशन के मुख्य गेट के पास जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मिलिट्री स्टेशन के गेट के पास यह धमाका हुआ। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। धमाके की आवाज के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मिलिट्री स्टेशन पहुंच गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले इसी जिले के काकोजान में शाम को करीब 6.30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने फायरिंग की। उल्लेखनीय है कि आज के हमले को आंतकवादी गुट उल्फा (आई) का हमला माना जा रहा है। क्योंकि कुछ दिन पहले ही उल्फा (आई) ने असम पुलिस को ऊपरी असम में तीन आतंकी हमला करने की खुली चिट्ठी लिखकर धमकी दी थी।

इससे पहले उल्फा (आई) ने 22 नवंबर, 2023 को तिनसुकिया जिले में सेना के कैंप के पास एक धमाका और एक धमाका शिवसागर जिले में सीआरपीएफ कैंप के नजदीक 9 दिसंबर को किया था। इन दोनों ही हमलों में किसी के हताहत की खबर नहीं है। इसलिए आज जोरहाट में जो संदिग्ध धमाका हुआ, उसे इसी कड़ी में देखा जा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img