- पीड़ित का आरोप, दबंग उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का कर रहे प्रयास
जनवाणी ब्यूरो |
धामपुर: भूदान की जमीन पर कुछ दबंग लोग जबरन कब्जा करने की फिराक में लगे हुए हैं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उसको आए दिन धमकाते रहे हैं और जमीन पर अवैध कब्जा करने के चक्कर में लगे हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि इस मामले में न्यायालय में भी मुकदमा विचाराधीन है।
पीड़ित अहमद अली पुत्र अब्दुल्ला ने बताया कि वर्ष 1947 में मोहम्मदपुर देवमल निवासी शांति स्वरूप ने 700 बीघा जंगल की जमीन भू-दान कर दी थी। इसमें से उन्होंने भू-दान कमेटी का अध्यक्ष होने के नाते 1973 में शहजादपुर निवासी अहमद अली पुत्र अब्दुल्ला को साढे ग्यारह बीघा जमीन का पट्टा किया था।

जिस पर अहमद अली काबिज है। उन्होंने बताया कि आधे से ज्यादा भूमि पर आम का बाग है। पीड़िता का कहना है कि किन्हीं कारणवश वह अपना पट्टा दाखिल खारिज नहीं करा सका था। जिसके लिए उन्होंने राजस्व परिषद लखनऊ में दाखिल खारिज हेतु एक बाद दायर किया।
जिस पर राजस्व विभाग द्वारा उनका दाखिल खारिज करा दिया गया था। उक्त जमीन सड़क किनारे स्थित है तथा बेशकीमती होने के कारण कुछ लोगों की निगाह उस पर लगी है।
पीड़ित ने बताया कि संबंधित जमीन का राजस्व विभाग की ओर से उसके नाम दाखिल खारिज भी हो गया था, लेकिन बावजूद इसके कुछ दबंग लोग उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने में लगे है। आरोपियों ने एक फर्जी दस्तावेज भी तैयार करा रखा है, जो कतई फर्जी है।

