- रिपोर्ट कोर्ट में जमा न होने पर कोर्ट ने फैक्ट्री मालिक के गिरफ्तारी वारंट किये जारी
- नकली पेस्टीसाइड बनाने की सूचना पर कृषि विभाग ने की थी छापेमारी
- फैक्ट्री मालिक ने अधिकारियों व कर्मचारियों पर लगाये अवैध वसूली के गंभीर आरोप
जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: कृषि रक्षा कार्यालय द्वारा रिपोर्ट कोर्ट में पेश न किये जाने के कारण कोर्ट ने एक पेस्टीसाइड फैक्ट्री के मालिक के वारंट जारी कर दिये हैं, जिसके चलते पुलिस फैक्ट्री मालिक के घर व ठिकानों पर दबिश दे रही है। दूसरी ओर फैक्ट्री मालिक द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाये गये हैं।
गौरतलब है कि मेरठ रोड स्थित एक पेस्टीसाइड फैक्ट्री पर कृषि रक्षा विभाग द्वारा छापेमारी की गई थी। छापेमारी के बाद इस फैक्ट्री से नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे थे। जांच में इस फैक्ट्री का नमूना फैल हो गया था। कृषि विभाग ने इस फैक्ट्री के खिलाफ कोर्ट में वाद दायर कर दिया था।
इस वाद पर कोर्ट ने सुनवाई शुरू कर दी थी। इस दौरान फैक्ट्री मालिक ने कोर्ट से दोबारा से नमूने की जांच कराने का अनुरोध किया था। कोर्ट ने कृषि रक्षा अधिकारी को पुनः जांच कराने के आदेश दिये थे। कृषि रक्षा अधिकारी द्वारा दोबारा कीटनाशक दवा का नमूना लेकर लैब भेजा गया था और जांच में यह नमूना सही पाया गया।
लैब से नमूने की जांच रिपोर्ट कृषि रक्षा अधिकारी कार्यालय में आ गयी, लेकिन पिछले दो माह से विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा इस जांच को कोर्ट मंे पेश नहीं किया गया और ना ही इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी गयी। निर्धारित समय पर कोर्ट में जांच

