Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

क्रेशर के खंडहर में असलाह बनाने की फैक्ट्री चलती मिली

  • चांदपुर पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से पकड़ा
  • 14 तमंचे एक रायफल, एक बंदूक और 19 अधबने तमंचे हुए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

चांदपुर: बंद पड़े क्रेशर के खंडहर में असलहा बनाने की फैक्ट्री चलती मिली। पुलिस ने छापा मारकर दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया। जिनके पास से 14 तमंचे, एक बंदूक राइफल और 19 अर्द्ध बने तमंचे बरामद हुए हैं। यहां बनाए गए हथियारों को सप्लाई करने वाले आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डा.धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चांदपुर दतियाना रोड पर एक बंद पड़े क्रेशर में असलहा बनाने की फैक्ट्री चलती मिली।

मौके से पीतम पुत्र रूप सिंह निवासी मीरापुर खादर और रामअवतार पुत्र रामकिशन निवासी जमालुद्दीनपुर गिरफ्तार किए गए। जिनके पास से 315 बोर के दस तमंचे, 312 बोर के चार तमंचे, एक राइफल, एक बंदूक पांच कारतूस 19 अर्द्ध बने तमंचे और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तमंचा पांच हजार की कीमत में बेचा जाता है।

बंदूक बीस हजार, राइफल 35 हजार में बेची जाती थी। आरोपी पंचायत चुनाव में हथियारों की मांग बढ़ने पर आपूर्ति कर रहे थे। वहीं फैक्ट्री से खरीद कर बेचने वाले सप्लायर की भी पुलिस तलाश कर रही है। एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ चांदपुर के निर्देशन में यह छापेमारी की गई थी।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार, एसआई धीरज सिंह और करमजीत सिंह आदि शामिल रहे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img